न्यूजटीम। पीडीयू समाचार
—————————————-
मथुरा। दीपों का त्यौहार शांति और सदभावना के साथ मनाया गया। लोगों ने इस दिन एक दूसरे को उपहार भी भेंट किए। नक्षत्र और मुहूर्त के अनुसार देवी लक्ष्मी का पूजन किया गया। प्रतिष्ठान और दुकानसंचालकों ने रात के नौ बजे के बाद ही बिधि विधान से पूजन किया।

जनपद में दीपावली का त्यौहार शांति और भाई चारे के साथ मनाया गया। हालांकि शहर में पटाखों और आतिशबाजी की दुकानें आवादी से बाहर लगीं। इनके अलावा टाउनशिप पर डायट केम्पस में आतिशबाजी की दुकानें लगाई गईं। लेकिन कस्बों में मेन बाजार में बारूद की दुकानें लगाई गईं, हालांकि पुलिस का जोर लाइसेंस धारक दुकानदारों पर रहा। लेकिन बिना लाइसेंस के भी तमाम दुकानदारों ने पटाखे बेचे।

मांट, कोसी, छाता, गोबर्धन, नन्दगांव और बरसाना व नौहझील, बल्देच समेत कस्बों में सदभावना के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया। मुहूर्त के अनुसार देवी लक्ष्मी का पूजन शाम 8 बजे से निर्धारित समय पर ही हुआ। लेकिन त्यौहार की दुकानदारी होने के कारण दुकानदार देर से घर लौटे तो इन्होने रात नौ बजे के बाद ही लक्ष्मी पूजन किया । आतिशबाजी भी छुडाई गई। इस अवसर पर घरों को लाइट आदि से उचित तरीके से सजाया गया। बाजारों में भी खासी रौनक रही। इस मौके पर पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था रहीं। फरह में दुकानदारों की जमकर बिक्री हुई।






