– छात्राओं और अध्यापिकाओं ने प्रकाश डाला पर्व के महत्व पर
-धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में कराया गया हनुमानचालीसा का पाठ
—————————————-
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————-
मथुरा। जीजीआईसी फरह में स्टूडेंटस और टीचर्स ने दीपप्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का पर्व परम्परा और गौरव के साथ मनाया। इस अवसर पर अध्यापपिकाओं ने दीपावली के इतिहास पर प्रकाश डाला।

कालेज में सुवह से ही पर्व की रंगत बिखरने लगी थी। स्टूडेंटस घर दीप सजाकर लाईं। 365 दीपों का दान किया गया। जैसे ही हाल में दीपों की कतार प्रज्ज्वलित हुईं तो तिमिर काफूर हो गया। चहुंओर उजाला बिखर गया। इस अवसर पर स्टूडेंटस और टीचर्स ने फुलझडी पर छुडाईं।ं कार्यक्रम प्रभारी सुषमा अग्रवाल ने पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि अंधेरे पर उजाले, अज्ञान पर ज्ञान और कू्ररता पर कल्याण की जीत का पर्व है यह। उन्होने कहा कि भारतीय वाड्मय में दीपों के त्यौहार का खासा महत्व रहा है। उनहोने पर्व से भगवान राम की लंका जीत को भी जोडते हुए सदभावना का पर्व बताया। कालेज प्रिंसीपल नम्रता ने कहा कि त्यौहार हमारे अन्तर्मन में उल्लास और ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही वे हमारी स्वस्थ्य परम्पराओं की याद भी दिलाते हैं। इस अवसर पर अध्यापिका कल्पना सिंह, प्रियंका, दीपमालाश्रीवास्तव,ज्योत्सना यादव आदि मौजूद रहीं।
दूसरी ओर कस्बा स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में निर्मित भव्य मंन्दिर पर संगीत के साथ हनुमानचालीसा का पाठ कराया गया। भगवान राम के साथ महाबली हनुमान की भी पूजा की गई और उनको याद किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व हवनयज्ञ भी किया गया। इस मौके पर कालेज सचिव प्रिंयक सारस्वत, प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी डा वीके सारस्वत व अन्य स्टाफ भी मौजूद था। योद्वा टैक यानी टैंक चौराहा पर सैनिक बोर्ड के कर्नल हरिहर शर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार , एसएसपी बबलू कुमार और पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष देवी चरन शर्मा,महासचिव खेमचंद शर्मा ने शहीद केप्टन राकेश शर्मा की प्रतिमा पर पांच दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को याद किया। पदाधिकारियों ने शहीदों के घर पहुंचकर भी दीप जलाए। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष केप्टन भंवर सिंह,केप्टन बाबूलाल, वीके वर्मा,मोहनसिंह, सूवेदार मेजर जवाहर लाल, लाखन सिंह, बच्च्ू सिंह वर्मा, कैप्टन चंदन सिंह चन्द्रपाल, मनोज कुलश्रेष्ठ, जगदीश, प्रेमसिंह, रनजीत सिंह, रवि मिश्रा व समाजसेवी विजेन्द्र नागर, लक्ष्मन प्रसाद शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, योगेश उपाध्याय,सरदार राजेन्द्र सिंह, भाजपा नेता रविकांत गर्ग, देवेन्द्र शर्मा, श्यामसुन्दर, गिर्राजसिंह, राजेश शर्मा, जगदीश कौशिक, राजेन्द्र पटेल, पन्नालाल गौतम आदि ने शौर्यचक्र प्राप्त केप्टन राकेश शर्मा की आदमकद प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किए। मथुरा शहर में रह रहे 15 शहीद परिवारों के घर पहुंचकर भी दीप जलाए।






