– मुददतों से कंउम पडे भवन को रगरोगन से सजाया गया
– आफिस को भी बनाया गया आकर्षक
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह । थाना भवन को दीपावली से एनवक्त पहले दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मुददतों से बेकार पडा भवन अब देखते ही बन रहा है। बीसों साल से थानाभवन कंउम बनरहा था। न तो रंगाई समय से हुई थी न पुताई।


इस बार दीपावली से एनवक्त पहले भवन को आकर्षक तरीके से सजाया गया। थाना पहुचने वाले फरियादी भी भवन को देखकर सकून महसूस कर रहे हैं। थानाध्या आफिस को पर्देर् आदि लगाकर आकर्षक बनाया गया है तो थानाकार्यालय को भी व्यवस्थित किया गया है। सारे अभिलेखों की धूल साफ कर उनको साल वाइज व्यवस्थित किया गया है ताकि जरूरत पडने पर उनको लम्बे समय तक ढूंढना नहीं पडे। यहीं नहीं सिपाहियों और दरोगाओं के आवासों को भी सुन्दर बनाया गया है। फरियादियों के लिए बैठक व्यवस्था को भी अच्छा बनाया गया है।

थाना इमारत के दिन बहुरते देख लोगों को अच्छा महससू हो रहा है। इसका श्रेय लोग थानाध्यक्ष राकेश कुमार को दे रहे हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होने उच्च अधिकारियों से इस बात का प्रस्ताव रखा था। अब भवन रंगाई पुताई के बाद आकर्षक लग रहा है।






