– घर के द्वार पर जलाएं तेल की दीपक
भरत लाल गोयल
—————–

आज यानी मंगलवार को नरक चतुर्दशी और रूपचौदस है। इस दिन को देवदीवाली भी कहते हैं। इस दिन का पुराणों में खासा महत्व है। मान्यता है ि कइस दिन सत्यभामा ने नरकासुर नामक राक्षस का बध कर पृथ्वी को भय से मुक्त किया था। इस उपलक्ष्य में नरक चतुर्दशी का पर्व भी आज के दिन मनाया जाता है। आज ही रूपचौदस भी मनाई जाती है। इस दिन हनुमानजी को शाम के समय लाल कपडा चढाने से मुकदमों और विवादों से ही छुटकारा नहीं मिलता वरन सौन्दर्य और आयु की भी प्राप्ति होती है। इस दिन जल्दी नहाकर उबटन लगाना चाहिए। इससे अच्छा स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। दीपदान करने का भी इस दिन का खासा महत्व है। एक दीपक भी दान कर सकते हैं और 365 भी। यदि आपको टेंशन है, परेशानी से जूझ रहे हैं तो पंचामृत का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं। ़़ऊॅं किलंकाय नमः का तीन बार जाप जरूर करें। इससे मन को शांति प्राप्ति होगी। घर में यदि शंख हो तो तीन बार उसे फूंके। शंख नहीं हैं तो घंटा बजा सकते हैं। इस दिवस को यमराज की पूजा का दिवस भी माना जाता है।






