– एजेसी से फरह क्षेत्र के लोग लगे जुडने
-1750 रूपए में दिया जा रहा एकमात्र कनेक्शन
फरह। पीडीयू समाचार
—————————————–
रैपुराजाट स्थित अनीता इण्डेन गैस एजेंसी पर दीपावली के अवसर पर आफरों की बरसात की जा रही है। ग्रामीणों को पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर गैस कनेक्शन सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे गरीब ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। एजेंसी के एक्जीक्यूटिव चेयरमेन नरेन्द्र सोलंकी के अनुसार ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब घर बैठे ही गेस उपलब्ध होगी। यही नहीं मात्र 1750 रूपए में कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं।

बता दें कि
एजेंसी का मुख्य कार्यालय रैपुराजाट में होने के साथ साथ उप कार्यालय महुअन स्थित मुकदम बिहारीलाल कालेज केंपस में भी खोला गया है। ताकि लोगों की समस्याओं का समय से निदान हो सके। उन्होने यह भी कहा है कि एजेसी में घटतोली नहीं होने दी जाएगी, जो इस बात के प्रमाण भी देगा तो उसे 500 रूपए ईनाम उनकी तरफ से मिलेगा। उन्होने कहा क कई एजेंसिया केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला के तहत उपभोक्ताओं से पैसे ऐंठ रही हैं। उनकी एजेंसी पर पात्र लोगों को फ्री कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। यही नहीं उन्होने होम डिलीवरी को चुस्त दुरस्त भी किया है।






