सोशल मीडिया पर छाने लगा त्यौहार की बधाई का सिलसिला

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————


मथुरा। पांच दिवसीय त्यौहारी सीजन की बधाईयों के लिए सोशल मीडिया पर बधाईयों के कमेंटस परवान चढने लगे हैं। धनतेरस के दिन से ही सिलसिला आरम्भ हो गया है। लोग अपने परिचितों , मित्रों और रिश्तोदारों को बधाई प्रेषित कर रहे हैं।
सोशल मीडिया के बढते प्रचार ने लोगों को इसकी ओर उन्मुख कर दिया है। वर्तमान में शतप्रतिशत युवा सोशल मीडिया में फेसबुक और वाटसएप ग्रुप से जुडा हुआ है। सूचना प्रेषण का एक बडा मंच बनने के कारण लोगों ने अभी से अपनी बधाई देना भी शुरू कर दिया हैं। एक कमेंट में धनतेरस की अनूठे ढंग से बधाई दी गई थी। तो दीपावली की बधाई भी लक्ष्मी की कृपा बरसने से दी गई। इस तरह के संदेश सोशल मीडिया पर शुरू हो गए हैं। यही नहीं लोगों ने बाकायदा अपनी बात को प्रेषित करने के लिए बडे बडे ग्रुप भी बना लिए हैं।


———————————
सस्ता और प्रभावी माध्यम बन रहा
युवा बधाई और अपने विचार सम्प्रेषण के लिए सोशलमीडिया पर निर्भर होते जा रहे हैं तो इसके पीछे मुख्य वजह सस्ता और प्रभावी माध्यम होना भी माना जा रहा है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*