फरह। पीडीयू समाचार

—————————————–
रैपुराजाट स्थित हाल में खुली अनीता गैस एजेंसी से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उनको गैस की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा।

एजेंसी का मुख्य कार्यालय रैपुराजाट में होने के साथ साथ उप कार्यालय महुअन स्थित मुकदम बिहारीलाल कालेज केंपस में भी खोला गया है। ताकि लोगों की समस्याओं का समय से निदान हो सके। एजेंसी के प्रबंधक के अनुसार ग्रामीणों को सस्तीदर कनेक्शन द्रुतिगति से बिना किसी भेदभाव के प्रदान किए जा रहे हैं। यही नहीं उनका दावा भी है कि एजेसी पर क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। उनहोने कहा कि कुछ एजेंसी संचालक लोगों को चूना लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि हमारे यहां कोई घटतोली नहीं मिलेगी। वे गरीब ग्रामीणों का दर्द समझते हैं। एजेसी में यदि कभी कोई धटतोली के प्रमाण देगा, उसे 500 रूपए ईनाम दिया जाएगा। उन्होने कहा क कई एजेंसिया केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला के तहत उपभोक्ताओं से पैसे ऐंठ रही हैं। उनकी एजेंसी पर पात्र लोगों को फ्री कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। यही नहीं उन्होने होम डिलीवरी को चुस्त दुरस्त भी किया है।






