PDU NEWS-बल्देव बिधानसभा में रन फॉर यूनिटी आज

मथुरा। भाजपा के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन अभी किया जा रहा है।


लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा के तत्वावधान में बिधानसभा वार रन फॉर युनिटी का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। कई स्थानों पर कार्यक्रम शुरू भी हो गया है। भाजपा जिलामंत्री किसान मोर्चा अयज परखम ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि देश की एकता अख्ांडता के लिए कार्यक्रम का आयोजन बल्देव बिधानसभा में किया जा रहा है। उन्होने सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों , सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों को कार्यक्रम में भाग लेने को कहा है। उनहोने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के देश की एकता के योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं। यदि पटेल नहीं होते तो भारत कभी का खंडित खंडित हो जाता। उन्होने कहा कि हमें ऐसे महापुरूषों पर नाज है। उनकी लोह और रक्त की नीति ने देश को जोडा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की नीतियां सदैव से देश को विभाजित करने वाली रही हैं। इसका इतिहास गवाह है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*