FARAH-प्रायोगिक ज्ञान को पूरा करेगी वर्चुअल लैबः चेतन धीमान

– जनपद में पहली बार सचदेवा इंजीनियरिंग कालेज में हुई कार्यशाला का आयोजन
भरत लाल गोयल
————————————-


फरह। शुक्रवार को सचदेवा इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग में आई आईटी रूडकी द्वारा एक दिवसीय वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन किया गया, इसमें वर्तमान में वर्चुअल लैब की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला में बताया गया कि यह केन्द्रीय मानवसंसाधन व विकास मंत्रालय का एक प्रोग्राम है, जिसमें प्रयोगशाला और तकनीकि प्रशिक्षण को कम्प्यूटर एवं इंटरनेट के माध्यम से बेहतर और रोचक बनाने का काम किया जाता है। मथुरा में प्रथम बार यह किसी संस्थान में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। आईआईटी रूडकी के प्रोफेसर राधेश्याम आनन्द के नेतृत्व में जसवीरसिंह, चेतन धीमान व अभिलाष सुन्द्रियाल ने बर्कशॉप का संचालन किया। जसवीर सिंह ने बताया कि इंजीनियररिंग की विभिन्न बिधाओं में प्रयोग के महंगे उपकरणों के अभाव को वर्चुअल लाइब्रेरी पूर्ण करेगी। इसमें वास्तवकि प्रयोग का अनुभव किया सकेगा। इसके माध्यम से प्रयोगात्मक और लिखित दोनों ही समस्याओं का समाधान किया जासकेगा। संस्थान चेयरमेन डा सुधीर सचदेवा ने कहा कि आज डिजीटल दौर का नया नारा वर्चुअल लैब है। उन्होने स्टूडेंटस के लिए प्रयोगात्मक प्रकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि धीमान व संस्थान चेयरमेन डा सुधीर सचदेवा ने संयुक्तरूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस मौके पर डा पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, देवेन्द्र सिंह, दीपमाला और मीडिया प्रभारी नितिन रावत मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*