-फरह में आसलर कालेज आफ मैनेजमेंट कालेज में दी पुलिस की परीक्षा
– दोनों पालियों में लगभग तीन तीन सौ छात्र परीक्षा में बैठे
– पुलिस व्यवस्था रही काफी सुदृढ
—————————————–
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————-

फरह। शुक्रवार को दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती की परीक्षा हुई । फरह क्षेत्र में आसलर कालेज आफ मैनेजमेंट को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। गुरूवार को केन्द्र पर एडीजी भर्ती ने परीक्षा की व्यवस्थाओं को परखा। शुक्रवार को भी पुलिस के बरिष्ठ अधिकारी केन्द्र पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए केन्द्र पर काफी पुलिसबल तैनात रहा। एक दर्जन पुलिस कर्मी गेट पर लगे थे तो कई कमरों के आगे भी तैनात थे, जहां अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। पहलीपाली में परीक्षा देकर निकली एक अभ्यर्थी रंजना ने बताया कि पेपर कठिन था। कई सवाल नहीं कर पाई। कई अभ्यर्थी संयोग में पूछे उपसर्ग को ही गलत कर आए। वहीं हिन्दी में व्यंजन और तत्सम के सवाल कठिन रहे तो रीजनिंग ने भी अभ्यर्थियों को मुश्किल में डाल दिया। सामान्यज्ञान में करंट के प्रश्न काफी स्तरीय थे। परीक्षा पूरी तरह फुलप्रूफ रहीं किसी को मुडकर भी नहीं देखने दिया गया। इस बीच सीओ रिफाइनरी, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने केन्द्र पर व्यवस्थाओं को परखा।






