फरह पर शुक्रवार को दिनभर जाम के हालात रहे। दरअसल नवनिर्मित पुल को शाम तक पूरी तरह नहीं खोला गया था। इससे मथुरा आगरा साइड पर वाहनों की रेलमपेल रही। वाहनों की कतार फतिहा पुल तक पहुंच गई। दुपहियावाहन चालक और छोटे छोटे वाहन चालक तो अपने वाहनों को रोंग साइड से निकाल कर ले गए।







