– इस मौके पर बिधिवत किया गया अंडरपास का उदघाटन
– रिलाइंस और एनएचएआई के अधिकारी भी रहे मौजूद
– तीन साल में बनकर पूर्ण हुआ यह अंडरपास
भरत लाल गोयल
——————————————
फरह। नगरपंचायत चेयरमेन केके पचौरी ने हरी झंडीदिखा कर नवनिर्मित पुल से यातायात चालू कराया। इसी के साथ राहगीरों और कस्बावासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

तीन साल से फरह पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माणदाई संस्था एलएंडटी की हीलाहवाली के चलते स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी मुश्किलों का यहां सामना करना पड रहा था। परखम चौराहा पर हर वक्त जाम के हालात रहते थे। कई कई बार घंटो जाम में वाहन फंस रहते थे। इंतत शुक्रवार को चेयरमेन कृष्णकांत पचौरी ने पुल का पूरा निर्माण होने के बाद हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इसके निर्माण स ेअब फरह पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। यहीं नहीं दुर्घटनाएं भी नगण्य हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त आगरा से मथुरा या मथुरा से आगरा जाने वाले राहगीरों का भी समय बच सकेगा, जो अभी तक लग रहा था। इस मौके पर रिलाइंस के रामचन्द्रन श्रीवास्तव, अनिरूद्व, नगरपंचायत के सभासद रविन्द्र कुमार, गोपाल सिंघल, मनोज मित्तल, धीरज पचौरी, हिमांशु, दिनेश , सुबोध के अलावा एलएंड टी और एनएचए के अधिकारी भी मौजूद थे।






