FARAH-सनौरा में खेत पर रखा बिधुत ट्रांसफारमर फटा, आलू जले

दूर तक उछले गरम तेल के छींटे
फरह। पीडीयू समाचार
——————————————
सनौरा स्थित एक किसान के खेत में रखा बिधुत ट्रांसफारमर अचानक फट गया। इससे उसके खेत में बोने के लिए रखे 35 बोरा से ज्यादा आलू जलकर राख हो गए। यही नहीं गरम तेल के छींटे दूर दूर तक उछले। वह तो गनीमत थी कि मजदूर घटनास्थल से थोडी दूरी पर काम कर रहे थे अन्यथा बडा हादसा हो सकता था।


खेत स्वामी दर्शन सोलंकी ने बताया कि उसके खेत में टयूबैल कनेक्शन है। वहीं बिधुत ट्रांसफारमर लगा हुआ है। बीते दिन अचानक उसमें आग लग गई और वह तेज आवाज के साथ फटा। इससे उसका गरम तेल दूर दूर तक जाकर गिरा। गनीमत थी कि उस समय खेतों पर लोग मौजूद नहीं थी। मजदूर थोडा दूरी पर काम कर रहे थे, अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। किसान ने बताया कि टयूबैल पर रखे 35 से ज्यादा बोरा आलू जलकर राख हो गए। घटना की सूचना बिधुत विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन अभी तक उन्होने झांककर भी नहीं देखा है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*