अक्ख लड जावै सारी रात……………………………………….
-वालीवुड रीमिक्स, फ्यूजन और पंजाबी बीट्स पर झूमे स्टूडेंटस
भरत लाल गोयल
——————————————
मथुरा। मद्विम मद्विम कलर्ड ब्राइटिंग लाइटस और कर्णप्रिय संगीत पर ध्वनित गीतों पर झूमते स्टूडेंटस। तू खिलाडी, मैं अनाडी……..अक्ख लड जावै सारी सारी…….मैं जट यमला, पगला दीवाना…..राधा ऑन दी डांस फ्लोर…तेरे नाम हमने किया है… जैसे रीमिक्स, फ्यूजन और पंजाबी बीट्स पर सचदेवा कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टूडेंटस ने धमाल मचा दिया। मौका था अभ्युदय-2018 का।

कार्यक्रम की शुरूआत कालेज प्रबंधक डा सुधीर सचदेवा व वाइस चेयरमैन सोम सचदेवा व सोसाइटी के डिप्टी डायरेक्टर राजेन्द्र गुप्ता आदि द्वारा संयुक्तरूप से मां शारदे के समक्ष दीपप्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम का आयोजन सेंटजॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कराया गया था। आगरा के सूरसदन स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शाम रंगीन रहीं। स्टूडेंटस ने नृत्य, संगीत की अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्रा प्रियंका, विनीता ने सरस्वती वंदना पर नृत्य कर माहौल को एकदम भक्तिम में तब्दील कर दिया। लेट्स नाचौ पंजाबी सॉग पर अमन और शिवम ने धमाल मचाया कि युवाओं की धडकनें तेज हो गईं। चौगाडा तारा, छबीला तारा, रंगीला तारा पर मैंनेजमेंट की द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। डिप्लोमा प्रथम वर्ष के छात्र आकाश ठाकुर ने स्वंय के रचित गीत पर दिलकश डांस कर भरपूर मनोरंगजन किया। बेटी बचाओ ,बेटी पढाओ और वृक्ष बचाओ अभियान भी रंगारंग कार्यक्रम का हिस्सा रहे। इस मौके पर चेयरमेन डा सुधीर सचदेवा ने कहा कि शरीर के स्वस्थ्य, मन के स्वच्छ और समाज के सभ्य रहने पर ही हम उस आनन्द को प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए हमने जन्म लिया है। उन्होने कहा कि जीवन में लक्ष्य भी तभी प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होने स्टूडेंटस को तनमन की स्वच्छता पर ताकीद किया। वाइस चेयरमेन सोम सचदेवा ने का कि हम आत्मावलोकन द्वारा बहुत सारी गलतियों को सुधार सकते हैं और बेहतर तरीके से कार्य को अंजाम दे सकते हैं। संस्थान के सहायक निदेशक डा एके सिंह ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उन्होने कहा कि जीवन में कठिनाईयां परीक्षा की भांति आती हैं, जो उन पर काबू पा लेता है , उसका जीवन पास हो जाता है। उन्होने उधोग जगत में हो रहे परिवर्तनों की ओर भी संकेत किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सीनियर स्टूडेंटस ने परम्परा के तहत अपने जूनियर छात्रों का चंदन का तिलक लगाकर ढोल नगाडों के बीच स्वागत किया। इस बीच जूनियर छात्रों के लिए पेंशन शो का भी आयोजन किया, इसमें स्टूडेंटस ने रेम्प पर कैट वॉक कर जलवे बिखेरे। इसमें स्टूडेंटस को मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर के ताज भी पहनाए गए। कार्यक्रम के समापन पर एसजीजीए के प्रेसीडेंट मोहित गहरवार ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भोले सिंह, डा पंकज शर्मा, डा दीपक कुमार सिंह, विकास कुमार राय, राजन शर्मा, डा शिखा गोविल, कैलाश चन्द्रा, राजेश कुमार, शिल्पा शर्मा, देवेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी नितिन रावत आदि टीचर्स और विभाग प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवम चौधरी और अमन कुमार, करिशमा, खुश्वू,मनीषा, राहुल, रिषभ आदि ने किया।






