मथुरा : ब्रेकिंग न्यूज- मुख्यमंत्री का फर्जी आदेश पत्र बनाने वाला पुलिस गिरफ्त में

खुद को बचाने के लिए और पुलिस के मददगार को फंसाने के लिए बनाया था मुख्यमंत्री का फर्जी आदेश पत्र,,
ट्रैक्टर चोरी के लिए कुख्यात हो चुका थाना छाता का गांव खायरा निवासी ट्रैक्टर चोरी कराने वाले गैंग का सरगना मुकेश पुत्र कन्हैया को छाता पुलिस ने किया गिरफ्तार,, पुलिस ने बरामद किए थे गांव खायरा से चोरी के करीब 84 ट्रैक्टर,, ट्रैक्टर चोरी कराने और फर्जी आरसी बगैरा बनाने वाले गिरोग का सरगना है पकड़ा गया शातिर मुकेश निवासी खायरा,, तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी के समय हुई थी कार्रवाई,, उस समय से ही फरार चल रहा था पकड़ा गया शातिर मुकेश निवासी खायरा,, प्रभाकर चौधरी ने क्राइम ब्रांच को सौंपी थी मामले की विवेचना,, क्राइम ब्रांच के विवेचक ने ट्रैक्टर चोरी गिरोह के सरगना मुकेश निवासी खायरा को साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाते हुए कोसीकलां पुलिस से गिरफ्तार करने के लिए भेजा था पत्र,, अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में दोषी है सरगना मुकेश,,


प्रमुख सचिव गृह भी कार्रवाई के लिए पूर्व में दे चुके हैं एसएसपी मथुरा को कार्रवाई के निर्देश,
पुख्ता सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए कुख्यात ट्रैक्टर चोर गिरोह के सरगना को थाना छाता से छुडाने के लिए कई सत्ताधारी पार्टी के नेता कर रहे हैं प्रयास,, कोतवाली छाता पर कुख्यात को छुड़ाने के लिए लगा हुआ है जमावड़ा,, पुलिस आ सकती है सत्ताधारी पार्टी के दबाव में !!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*