FARAH-एक तरफ जाम के हालात, दूसरी ओर पुल के खोलने की पूरी तैयारी

– रात में भी फरह अंडरपास पर हो रहा काम,
– दो साल से निर्माणाधीन है यह अंडरपास
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————
फरह पर अंडरपास निर्माण को लेकर निर्माणदाई संस्था चिंतित दिख रही है। पिछले एक माह से काम में इस कदर तेजी आई है कि जल्द निर्माण पूरा करने को लेकर रात में भी कर्मचारी कार्य में लगे नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि एक दो दिन में पुल को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन दूसरी ओर वाहनों की लम्बी जमात फरह पर हर समय जाम के हालात पैदा कर रही है। वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं।


बता दें कि कस्बे पर अंडरपास निर्माण को दो साल से ज्यादा समय हो गया है। इसके निर्माण की शुरूआत से आगरा में तीन ओवरब्रिज और मथुरा में भी तीन ओवरब्रिज बनकर पूर्ण हो चुके हैं। उनको यातायात के लिए सुचारू भी कर दिया गया है, लेकिन एल एंड टी कम्पनी की हीलाहवाली के चलते यहां निर्माण अधर में लटक गया। बहरहाल अब कार्य तेजी पर है। एलएंड टी के अधिकारियों के अनुसार सम्भवतया एक दो दिन में पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

रातदिन कार्य कर कम्पनी अंडरपास को जल्द पूरा कराना चाहती है। इससे साइडरोड पर वाहनों का दबाव कम हो सकेगा। लेकिन अब अंडरपास पर कर्मचारी लगे होने के कारण वाहनों के आवागमन में बाधा पैदा हो रही है। इससे दिन में लम्बी लाइन देखी जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*