FARAH-मोबाइल की दुकान से लाखों का माल पार

फरह।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत परखम चौकी के समीप रेलवे लाइन के पास पचौरी मार्केट में एक मोबाइल की दुकान से देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया।बता दें कि हर रोज की भांति मुस्तफाबाद परखम निवासी सोनू विगत दिन भी अपनी दुकान बंद कर घर गया था। दुकान स्वामी को घटना की सूचना सुबह जल्दी टहलने निकले एक ग्रामीण ने के द्वारा प्राप्त हुई।जब उसने मौके पर देखा तो दुकान में से हजारों रुपए के फोन एक लैपटॉप एवं कुछ रुपए गायब मिले थे। घटना की जानकारी पीड़ितों ने पुलिस को दी।

● चौराहा बना नशेबाजों का अड्डा

बता दें कि उक्त जगह पर जुआरियों एवं शराबियों का अड्डा बना हुआ है। शाम होते ही जुआरी एवं शराबी अपने ठिकाने पर पहुंचकर राहगीरों को दिक्कत पहुंचाते हैं।आए दिन झगड़े होते हैं।कुछ ग्रामीणों को द्वारा पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की गई लेकिन रात्रि में पुलिस गस्त करना मुनासिब नहीं समझती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*