DHAM NEWS-पुलिस का साधुवाद, मातृ सेवा मंडल को दी गई बधाई

त्रिदिवसीय पं दीनदयाल महोत्सव शांति के रंगों के साथ भोर की किरणों के छितराते ही अवसान के नेपथ्य में अगले साल के लिए चला गया। हर दिन मेले में नित नए रंग बिखरे। इसके लिए सभी का अनुपम सहयोग रहा। इस बार खास बात रही कि मेले में शांति का आलम रहा। इसके लिए आयोजकों ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा नीति और कर्मठता को साधुवाद दिया।

एसओ राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस का सुरक्षा के लिहाज से कदम सराहनीय रहे। द्वितीय मेला को चारचांद लगाने में मातृ सेवा मंडल के योगदान को नहीं बिसारा जा सकता। महिलाओं ने अथक प्रयासों से महोत्सव के गौरव को परवान चढाया। इसके लिए अंतिम दिन सेवा मेंडल को द्वितीय पुरस्कार भी मेला आयोजकों ने प्रदान किया। महिला मंडल की महामंत्री रीना सिंह को

बधाई भी प्रेषित की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*