-भारतीय संस्कृति को बढावा देने वाले कार्यक्रमों की संज्ञा दी
——————————————-
भरत लाल गोयल
——————————–

फरह। प्रदेश सरकार की महिला एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा ने कहा कि गांवों की हमारी माता बहनों ने अपनी छुपी प्रतिभा का परिचय देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। लोकगीतों में हमारे भारत की परम्परागत तस्वीर उभरी है। सनातन काल से चली आ रहीं परम्पराओं को ग्रामीण महिलाओं ने लोक गीत के माध्यम से संवारा है। हमारी सरकार महिलाओं को सबल बनाने का कार्य कर रही है। उनकी हर क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास सरकार कर रही हैं । इस मौके पर उन्होने सरकार की वर्तमान में संचालित योजनाओं का वखान भी किया।

शिव प्रकाश, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति को यदि किसी ने जीवत रखने का काम जो किया है वह रासलीला, रामलीला एवं बृज के रसिया आदि के गायन से ही है। महिला लोक गीत गायन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता श्रीमती रैनू पाठक एवं संचालन रीना शाक्य ने किया।






