DHAM NEWS-जहां दो विचारधाराओं की संगम स्थली हो, वहां के लोग धन्य और उन्नतः मुर्मू

-पहलीबार दीनदयालधाम आगमन पर झारखंड की राज्यपाल अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकीं

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
————————————————–


फरह। कृष्ण भी गरीबों के चिंतक थे, पं दीनदयाल भी। ऐसी भूमि भला कैसे कृतार्थ नहीं हो सकती। यहां के लोग उन्नत कैसे नहीं हो सकते। वह बृजभमि और दीनदयाल की भूमि को तहेदिल से नमन करती हैं।
उक्त वक्तव्य प दीनदयाल त्रिदिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन पधारीं झारखडं की राज्यपाल महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने दिए। वे महोत्सव में आयोजित महिला लोक गीत गायन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि थीं। वे यहां के कार्यक्रमों को देख अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकीं। एक एक प्रकल्प को उन्होने देखा तो पं दीनदयाल स्मारक की डाक्यूमेंट्री व स्मारक भवन में लगे पं दीनदयाल और पूर्व अटल बिहारी की जुगलजोडी भी देखी तो उनकी आंखें नम नजर आईं। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि बृजभूमि वह भूमि है जिसमें बृह्ममांड को गीता का संदेश देने वाले योगीराज श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, दूसरी तरफ पंण्डित दीनदयाल जी जिन्होंने एकात्ममानव दर्शन का सिद्धान्त देकर पूरे विश्व की दिशा बदली। उन्होने कहा कि दीनदयालधाम उनके विचारों का साक्षी बनकर उनको आगे बढा रहा है, यह काबिले तारीफ है।
कार्यक्रम से पूर्व श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने वहां स्थित कामधेनु गौशाला में गायों और बछडों को कुलांचे मारते देखा। वे स्वस्थय देशी गौ प्रतियोगिता एवं पशु चिकित्सा शिविर में पहुंची। उनको परम्परागत दृश्य खूब भाए। किसानों एवं गौ पालकों को सम्बोधित किया। कहा, गौमाता, गौ सम्पदा, गौ लक्ष्मी के बिना किसान अधूरा है।


पारम्परिक लोकगीत कार्यक्रम का राज्यपाल ने लुत्फ लिया। ग्रामीण महिलाओं की गाने की कला को सराहा। कहा, इस तरह के देशज कार्यक्रम होते रहने चाहिए। अपनी पुरातन संस्कृति और धरोहर को संरक्षित करने का और कोई माध्यम नहीं हो सकता। मातृसेवा मंडल की पदाधिकारियों ने राज्यपाल श्रीमती मुर्मू का पटुका और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत भी किया। इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, ठा कारिन्दा सिंह एवं चौ उदयभान सिंह विधायक आगरा, समिति अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल, महामंत्री डा कमल कौशिक, डा रोशन लाल, नवीन मित्तल, राजवीर प्रचारक, नगेन्द्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष भाजपा, के0के0 पचौरी, रमाशंकर पचौरी, भगवान स्वरूप दुबे अजय पोइया, महीपाल सिंह, के के पचौरी, चैयरमैन फरह, मनीष गुप्ता, ठा महीपाल सिंह, जगमोहन पाठक, राजवीर, बृजमोहन गौड, लाल सिंह, राजदर्शन पचौरी, नरेन्द्र सिंघल, विनय सिंह चौहान, एवं प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*