कुश्ती दंगल में दूर- दूर के पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

—————————————-
भरत लाल गोयल
—————————————-


फरह। दीनदयालधरा पर महोत्सव का प्रमुख भाग बिराट कुश्ती दंगल रहा इसमें आसपास के शहरों से ही नहीं वरन राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों से नामीगिरामी पहवान भी आए। रजत गुर्ज की विराट कुश्ती दंगल का उद्घाटन दिनेश जी , सदस्य, मार्ग दर्शक मंण्डल, विश्व हिन्दू परिषद एवं चौ0 तेजवीर िंसह, सभापति, उप्र कोपरेटिव सोसाइटी द्वारा नारियल तोडकर एवं पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इसके बाद कुश्तियों का क्रम शुरू हो गया। 1100 से कुश्ती की शुरूआत हुई। इस बार एक प्रावधान रखा गया कि विजेता को 80 फीसदी ईनाम राशि तो उपविजेता को 20 फीसदी राशि प्रदान की गई। अंतिम कुश्ती गुर्ज की थी। इस अवसर पर महामंत्री डा0 कमल कौशिक, रमाशंकर पचौरी, डा0 रोशन लाल, नवीन मित्तल, मनीष गुप्ता,, विधायक ठा0 कारिंन्दा सिंह, महीपाल सिंह, के के पचौरी, चैयरमैन फरह, ठा महीपाल सिंह, जगमोहन पाठक, बृजमोहन गौड, लाल सिंह, राजदर्शन पचौरी, नरेन्द्र सिंघल, कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानेन्द्र शर्मा बरारी व गौरी शंकर गोस्वामी मिर्जापुर एवं प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा उपस्थित थे।
निर्णायक की भूमिका रामवीर पाठक, देवी पाठक, खिल्ला पहलवान आदि थे। क्षेत्राधिकारी छाता का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*