DHAM NEWS-सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में 1200 अभ्यर्थीयों ने किया प्रतिभाग

फरह। दीनदयालधाम में आयोजित महोत्सव में दूसरे दिन सामान्यज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 1200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में समसामयिक बिषयों पर ज्यादा प्रश्न रहे तो इतिहास बिषय को भी रोचकता से पूछा गया। पं दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर आधारित कई सवाल रखे गए तो जनंघ


पर भी प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता चार वर्गा में हुई। प्रथम वर्ग में कक्षा छह तक के छात्रछात्राओं को शामिल किया गया तो द्वितीय वर्ग में कक्षा 7-8 व तृतीय वर्ग में कक्षा 9-10 और चतुर्थ वर्ग में कक्षा 11-12 के स्टूडेटस ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, सहसंयोजक निरंजन कटारा रहे। व्यवस्था में हरेन्द्र कुमार सारस्वत सहित लगभग 25 आचार्य रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेला समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल और महामंत्री डा कमलकौशिक द्वारा संयुक्तरूप से मां शारदे और पंडितजी के चित्रपट के सम्मुख दीपप्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया।
——————————————————–

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*