कलशनृत्य और हरियाणवी नृत्य ने बांधा समां, दर्शक हुए रोमाचिंत

प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से कराया गया कार्यक्रम
भरत लाल गोयल
————————————
फरह। पं दीनदयाल महोत्सव में इस बार प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के कार्यक्रमों ने चारचांद लगा दिए हैं। लोक परम्परा पर आधारित नाटय और नृत्य ग्रामीणों को खूब भाए।

पं दीनदयाल की धरा पर गत दिवस विभाग की ओर से आए कलाकारों ने पहले हरियाणवी नृत्य कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। तत्पश्चात कलश नृत्य की प्रस्तुति भी अदभुत रही। यही नहीं शहीदों के सम्मान में वीरंगना लक्ष्मीबाई पर लघुनाटिका ने सभी का दिल जीत लिया। कलाकारों की कला देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम का दूर दूर से आए ग्रामीणों ने आनन्द लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*