भरत लाल गोयल
——————————————
फरह। दीनदयालमहोत्सव में इस बार यू तो सभी प्रदर्शनियां बेहद आकर्षक लगी हैं , लेकिन फरह के कन्या इंटरकालेज की छात्राओं की पहली बार लगी स्टाल लुभा रही है।

संभवत मेले में स्टाल लगाने का उददेश्य ही ग्रामीणों को अपनी लाडलियो को शिक्षा दिलाने की प्रेरणा देना भर रहा होगा। स्टाल को उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा समेत तमाम आगन्तुकों ने देखा और सराहा।







