DHAM NEWS-उत्तराखंड की राज्यपाल ने छात्राओं की रंगोली में देखी भारत की झांकी

– 100 से ज्यादा कृतियां की तैयार, विभिन्न स्कूलों और कालेजों की छात्राओं ने लिया भाग
भरत लाल गोयल
————————————-
फरह। दीनदयालधाम में त्रिदिवसीय महोत्सव की शुरूआत शनिवार को हवनयज्ञ और मंत्रोच्चारण के बीच हो गई। इसके बाद एक के बाद एक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। सुवह नौ बजे रंगोली प्रतियोगिता हुई।


तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की राज्यापाल व आगरा की पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य दीनदयालधाम पहुंची। उनके आगमन पर फरह चेयरमेन केके पचौरी सहित तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होने रंगोली प्रतियोगिता का लुत्फ लिया।

रंग बिरंगी रंगोली देख राज्यपाल मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्हे रंगोली में भारतबर्ष की झलक दिखी। बिविध बिषयों पर तैयार रंगोली में लोकलुभावने रंग भी भरे गए।

किसी ने भारत की आकृति रंगोली में बनाई तो किसी ने राजनीति को लेकर भी रंगोली तैयार की। कई रंगोलियां देश की विविधसंस्कृति पर आधारित रहीं। कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा छात्रछात्राओं ने भाग लिया।
——————————————
वैदिक मंत्रों के बीच हुआ मेले का आगाज
फरह। शनिवार की सुवह दीनदयालधाम में वैदिक मंत्रों की चहुंओर गूंज रहीं। यजमान अशोक टैंटीवाल रहे। तो पुरोहित विपिन विहारी थे। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों और मेला समिति पदाधिकारियों ने भी यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। हवन यज्ञ में राजदर्शन पचौरी, देवेश पचौरी, बृजमेहन गौड, पप्पू पचौरी, लाल सिंह तरकर, महावीर िंसह, बिधायक ठा कारिंदा सिंह, मेला समिति के पदाधिकारी डा रोशनलाल, जगमोहन पाठक, नरेन्द्र पाठक, मनीष गुप्ता, स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*