आठ बजे हवन यज्ञ हो जाएगा शुरू
उत्तराखण्ड की राज्यपाल आएंगी रंगोली प्रतियोगिता की मेहमान बनकर आज
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————–
फरह। बस महोत्सव के आगाज की घडियां कुछेक पलों में समाप्त होने जा रही हैं। मेला के स्वागत को दीनदयालधाम पूरी तरह से तैयार हो गया है। प्रदर्शनियों को बडी खूबसूरती से सजाया गया है। दो गेट भी बनाए गए हैं। इस बार खास यह भी रहेगा कि दीनदयालधाम के रास्ते पर प्रवेश करते ही दो स्थाई गेट आगन्तुकों का स्वागत करेंगे।
एक घ्ांटे बाद मेला का हवनयज्ञ के साथ आगाज हो जाएगा। आज महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड बेबीरानी मौर्य ,प्रदेश सरकार के मंत्री चौ0 लक्ष्मीनारायण, सूर्य प्रताप शाही, श्रीकान्त शर्मा एवं झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्री रन्धीर सिंह भी मेले की शोभा बढाएंगे।

यूं तो महोत्सव की पूर्वबेला से ही हरिनाम संकीर्तन ने रंग भरना शुरू कर दिया है। जिसमें पंण्डित जी के गांव के महिला-पुरूष और बच्चे ढोलक, मंजीरों की तान पर झूम रहे थे। आज यानी शनिवार की प्रात बेला में यह संकीर्तन समाप्त हो गया। इसके बाद मेला समिति पदाधिकारी मुख्य अतिथियों और बिशिष्ट अतिथियों के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।

आज ही नौ बजे रंगोली प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा, कार्यक्रम की शोभा महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड श्रीमती बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि और श्रीमती आशा शर्मा महापौर गाजियाबाद विशिष्ट अतिथि के रूप में बढाएंगी। अपरान्ह 1 बजे से सैन्य बलिदान सम्मान एवं संस्कृति विभाग उ.प्र द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर लघु नाटिका व राष्ट्रभक्तिसे ओतप्रोत कार्यक्रम का शुभारम्भ चौ. लक्ष्मीनारायण, दुग्ध विकास मंत्री, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति मंत्री एवं रंन्धीर सिंह, कृषि मंत्री झारखण्ड सरकार द्वारा संयुक्तरूप से किया जायेगा। सायं 4 बजे से कृषि एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सूर्य प्रताप शाही, कृषि एवं कृषि अनुसंधान मंत्री उ0प्र0 एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीकांत, ऊर्जा मंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा किया जायेगा। रात्रि में 6ः30 बजे से शिशुओें के रंगमंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें यतीन्द्र राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती उपस्थित रहेंगे तथा रात्रि 10 बजे से ग्रामीण क्षेत्र की शान और धडकन बना रसिया दंगल होगा, इसका उद्घाटन बिधायक बल्देव पूरन प्रकाश, द्वारा किया जायेगा।

मेला प्रांगण में कृषि एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लेकर अपनी अलग-अलग स्टालों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कृषि विभाग उ0प्र0 सरकार ने अपनी स्टाल्स को अंतिम रूप दे दिया है। इण्डियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी द्वारा भी विगत वर्षों की भांति अपनी बेहतरीनप्रदर्शनी लगाई गई है।
मेला एवं प्रदर्शनी परिसर में दर्शक ग्रामीणों,महिला और बच्चों के मंनोरंजन के लिए बिशाल झूले, सर्कस, मौत का कुआं आदि मंनोरंजन के साधन सज कर तैयार हो गये हैं तो दूसरी तरफ खान-पान की दुकाने भी सज गयी हैं।
मेला एवं प्रदर्शनी में व्यवस्थाओं के संबंध में आज समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें स्मारक समिति मंत्री डा0 रोशन लाल, समिति के निदेशक राजेन्द्र प्रसाद, मंत्री नवीन मित्तल, महोत्सव समिति अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल, महामंत्री डा0 कमल कौशिक, विधायक गोवर्धन ठा0 कारिंदा सिंह, भीकम दुबे, महीपाल सिंह, राजदर्शन पचौरी, बृजमोहन गौड, लाल सिंह, मनोज अग्रवाल, ज्ञानेन्द शर्मा एवं प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।






