फरह पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने चार लाख रुपए की स्मैक सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया

की थानाध्यक्ष राकेश कुमार अपनी टीम के साथ दैनिक गश्त पर थे तभी उन्हें एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देख रोका और वापस मुड़कर जाने लगा जब पुलिस ने शक हो जाने पर उसे रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम मोहन सिंह पुत्र ब्रजमोहन निवासी सराय किला थाना फरह बताया तलाशी के दौरान पकड़े गए अभियुक्त के पास से ₹420 की नगदी एक मोबाइल एवं 50 ग्राम स्नेक बरामद हुई है पकड़ी गई इसमें की बाजार में कीमत लगभग ₹4 लाख बताई जा रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त मोहन सिंह के खिलाफ थाना फरह में आधा दर्जन से अधिक मुकदमा पंजीकृत हैं और इसकी हिस्ट्री शीट खोल कर उसकी इन्वेस्टिगेशन की जा रही है






