भरत लाल गोयल
——————————————

फरह। भाजपा किसान मोर्चा मंडल की बैठक रविवार को जमालपुर गांव में हुई, बैठक में हर बूथ पर वोट बढवाने को लेकर चर्चा की गई और भाजपा की जीत का खाका खींचा गया। मंडल अध्यक्ष सुरेश तरकर ने बैठक को आहुत किया था। इसमें उनहोने अधीनस्थ कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया ि कवे हर बूथ पर वोट बढवाने के लिए कटिबद्व हो जाएं। उनहोने कहा ि कइस बार लोकसभा चुनाव में पुन भाजपा को सत्तासीन करना है। उन्होने कहा कि जनता भाजपा की पारदर्शी नीतियों से खुश है। भाजपा राज में हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को भी जनजन को बताना है। उन्होने कहा कि अभी हाल में विश्व की सबसे बडी योजना आयुष्मान योजना की हमारे प्रधानमंत्री ने शुरूआत की है जो अपने आप में एक उपलब्धि है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मेनप्रकोष्ठ लाल सिंह तरकर, बृजमोहन गौड, ओमप्रकाश निषाद, नगेन्द्र सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।






