तंजानिया से बाक्सिंग में जीत कर लौटे संतोष का दीनदयालधाम के ग्रामीणों ने किया जोशभरा स्वागत

भरत लाल गोयल
—————————————–
फरह। तंजानिया अफ्रीका में हुई प्रोफेशनल बाक्सिंग की बर्ल्ड बाक्सिंग काउंसिल में आयोजित फाइट को जीतकर दीनदयालधाम के लाल संतोष पाठक का ग्रामीणों ने रविवार को जोशीला स्वागत किया।


पूर्व प्रधान राजेन्द्र ने इस मौके पर कहा कि उन्हे गांव के अनमोल रत्नों पर फख्र है। जिन्होने देश दुनियां में गांव का नाम रोशन किया है। नगरपंचायत चेयरमेन केके पचौरी ने कहा कि संतोष की जीत पर पूरे देश को गर्व है। पं दीनदयाल से जुडा होने के कारण नगला चन्द्रभान पहले ही अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुका है। रही सही कसर संतोष ने अपनी जीत से पूर्ण की है। बरिष्ठ भाजपा नेता ठा सुल्तान सिंह ने विजेता को 5100 रूपए का पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि प्रतिभाओं के दम पर देश दुनियां चल रही है। फरह के लाल ने दुनियां में अपनी प्रतिभा से सिर उंचा किया है।
इस मौके पर सैकडों लोगों ने पटुका पहनाकर और शाल ओढाकर बाक्सर का स्वागत किया। स्वागत समारोह में गिरीश प्रसाद, सत्य प्रकाश, राजेन्द्र , संजय, हरिबाबा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*