FARAH-बिहार के मुन्नाभाई को पुलिस ने भेजा जेल

– ग्रुप डी में फर्जी परीक्षार्थी बनकर दे रहा था हरदयाल इंजीनियरिंग कालेज में परीक्षा
——————————————


फरह। फरह स्थित इंजीनियरिंग कालेज में चल रही रेलवे की ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में बीते दिन बिहार के मुन्नाभाई को पकडा गया है। पुलिस ने फर्जीबाडा के आरोप में उसे जेल भेज दिया है।
फरह स्थित रैपुराजाट के हरदयाल इंजीनियरिंग कालेज में इन दिनों रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा चल रही हैं। बीते दिन केन्द्र पर 120 परीक्षार्थीयों की परीक्षा थी। मथुरा रेलवे जंक्शन के डायरेक्टर एनपी सिंह परीक्षार्थियों की आईडी चेक कर रहे थे। तभी लैब दो परीक्षा दे रहे बालकिशन यादव की आईडी के रूप में आधार कार्ड देखकर उनको शक हुआ। आधारकार्ड रंगीन फोटो स्टेट था। उन्होने असली आधार कार्ड मांगा तो लडके का हौंसला जबाव दे गया। उसने सच उगल दिया। रेलवे प्रशासन ने फरह पुलिस बुलाकर लडके को हवाले कर दिया। पूछताछ में परीक्षार्थी ने पुलिस को बताया ि कवह जिला नवादा बिहार का निवासी संदीप कुमार पुत्र हरनारायण है। वह इलाहाबाद के बालकिशन यादव के स्थान पर सॉल्वर बनकर पेपर देने आया था। 15 हजार में यह सौदा तय हुआ था। उसके आधार कार्ड पर अपना फोटो रखकर रंगीन फोटो स्टेट कराई गई थी ताकि पता न लग सके। पुलिस ने युवक को धोखाधडी, के अलावा विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार बताया कि छात्र फर्जी तरीके से दूसरे की परीक्षा दे रहा था। धारा 420,467,468,471 के तहत कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*