MATHURA-जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कैदी की मौत

Report-Banke Sharma,Mathura

PDU news

मथुरा एक तरफ जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जन जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा करते हैं ऐसे में किसी  भी अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर उंगली उठना या फिर लापरवाही का आरोप लगना चिंता का विषय है मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेरने का एक मामला गुरुवार की देर रात उस समय सामने आया जब मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में गुरुवार की देर रात जेल में निरुद्ध कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई जिसे लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है आपको बता दें कि मृतक कैदी प्रमोद शर्मा जनपद अलीगढ़ के गोंडा का मूल निवासी था जो फिलहाल में अपने परिवार के साथ मथुरा के बलदेव पुरम में रह रहा था और पुत्र बधू द्वारा लगाए गए दहेज के मुकदमे में मथुरा कारागार में निरुद्ध था जिसकी गुरुवार की दोपहर अचानक से तबीयत खराब हो गई जिसे उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लगभग 3 घंटे उपचार के बाद उसकी मौत हो गई जिसे लेकर परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है आपको बता दें कि महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पहले भी कई बार संदिग्ध के घेरे में रही है और समय-समय पर उनकी लापरवाही को लेकर उंगलियां उठती  हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*