विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन मॉडल, कोलाज से जीता दिल

– छात्राओं ने बिज्ञान में क्षेत्र में भी लडकों को पछाडा
– एक से बढकर एक पोस्टर, मॉडल आदि बनाए गए
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–
मथुरा। क्षेत्रीय बिज्ञान एवं प्रौधोगिकी संस्थान आगरा द्वारा मंडल स्तरीय बिज्ञान एवं प्रौधोगिकी प्रदर्शनी का बीते दिन जीजीआईसी फरह में आयोजन किया गया, इसमें एक दर्जन स्कूल कालेजों के छात्रछात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्टूडेंटस ने पोस्टर औ मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


जीजीआईसी में आयोजित बिज्ञान और प्रौधोगिकी प्रदर्शनी में लगभग एक हजार से ज्यादा छा़त्रछात्राओं ने भाग लिया।

इसमें उनहोने बिज्ञान के आविष्कारों पर आधारित पोस्टर और मॉडल तैयार किए। एक से बढकर एक मॉडल और पोस्टर देख निर्णायक अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके। किसी ने बिधुत सर्किट का मॉडल तैयार किया तो किसी ने गैस का।

अंत में जीजीआईसी फरह की कक्षा 11 की छा़ा आरती और राखी, 12 वी की छात्रा खुशी पाठक, सेठ प्रेमसुखदासभगत इंटर कालेज के 9 वी के छात्र जितेन्द्र व राजकीय उच्च माध्यमिक बिधालय लोहवन की पायलशर्मा , योगेश, शशि, कोमल अैर विवेकशर्मा का चयन किया गया। प्रत्येक इवेंटस में दो दो स्टूडेंटस का चयन किया गया था। गौरतलब हो,प्रदर्शनी में निबंध, पोस्टर, कोलाज, ड्रामा, विज्ञान मॉडल आदि से संबंधित प्रतियोगिता कराई गई। इनको खास थीम जलसंरक्षण, खाधपदार्थों का सुरक्षित भंडारण,ख्याति प्राप्त भारतीय बैज्ञानिकों का जीवन और कार्य आदि रखी गई थी। इस मौके पर प्रिंसीपल सुश्री नम्रता, कल्पना सिंह, प्रिंयका, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, दीपमाला श्रीवास्तव, मेघा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*