बाथरूम के दरवाजे में करंट आने से ग्रामीण की मौत

पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। थाना क्षेत्र के गांव फतिहा में बाथरूम के दरवाजे में अचानक करंट आने से ग्रामीण की मौत हो गई।
बीते दिन गांव का तेजवीर सिंह पुत्र भंवर सिंह 42 वर्ष सुवह के समय बाथरूम में नहा रहा था।

नहाने के बाद जैसे ही उसने बाहर आने के लिए दरवाजा खोला, तभी अचानक दरवाजे में कंरट आने से चिपक गया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन उस समय परिजन बाहर थे। वे बाहर से दौडे दौडे बाथरूम की ओर तब तक वह बाथरूम में मृत पडा था। उसने तुरन्त कस्बा स्थित पं दीनदयाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए , वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*