भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। फरह की पंचायतों में कलाकारों द्वारा बेहतर कार्यक्रमों के जरिए योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को समझाया गया। ओल में सासबहु कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य सबंधी जानकारियां प्रदान की गई और दवाएं भी बितरित की गईं।
हतियावली में दिल्ली से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के जरिए समां बांध दिया।

उन्होने लघुनाटकों के माध्यम से स्वच्छता अभियान से लेकर पंचायतों में केन्द्र सरकार द्वारा प्रवर्तित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के समझ मनोरंजन के माध्यम से प्रस्तुत की। कलाकारों ने ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया। ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से कलाकार आए थे, उनहोने पंचायत में कार्यक्रम रखा और ग्रामीणां का मनोरंजन के करने के साथ ही उन्होने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। संस्कृति मंत्रालय के अधीन कलाकार आए थे।

इसके बाद शाहपुर में भी कलाकारों ने अपना कार्यक्रम पं्रस्तुत किया। एक से बढकर एक कार्यक्रम का ग्रामीणों का जीभर कर लुत्फ लिया। प्रधान लाखन सिंह ने बताया कि कलाकारों के कार्यक्रमों के ग्रामीणों ने खूब सराहा। उन्होने योजनाओं के बारे में संदेश प्रदान किया था। दूसरी ओर स्वास्थ्यविभाग की ओर से ओल स्थित सीएचसी पर सासबहू कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें डाक्टरां ने महिलाओं को दवाएं बितरित की और स्वास्थ्य सबंधी जानकारी के साथ बच्चों के जनन के अन्तराल के बारे में भी उनको बताया। यही नहीं स्वस्थ्य जच्चा बच्चा के बारे में क्या ध्यान रखना चाहिए, यह भी बताया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेन्द्र के अलावा सीएचसी अध्यक्ष डा रामवीर सिंह व अन्य डाक्टर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दो सौ से ज्यादा महिलाओं को दवाएं भी बांटी गईं।






