महुअन में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2 को – गांधी जयन्ती के अवसर पर गांव में बिखरेंगे रंग

पीडीयू समाचार
—————————————–
फरह। महुअन में गांधी जयन्ती जयन्ती के अवसर पर क्षेत्रीय युवा खेलकूदों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न इवेंटस रखे गए हैं।


गांव का युवक मंडल ग्रामीणों के सहयोग से युवा खेलकूदों का आयोजन करने जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिता ख्ुली रखी गई है। इसमें कोई भी युवा भाग ले सकेगा। क्यों कि समस्त प्रतिस्पर्धा व्यक्तिगत स्तर की रखी गई हैं। इसमें 100,400,800,1600 मीटर दौड के अलावा लम्बी कूद और गोला फैंक इत्यादि इवेंटस को शामिल किया गया है। विजेताओं को तृतीय स्थान तक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार में पहली तीन दौडों में 2100 रूपए के अलावा सील्ड दी जाएगी तो द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1100 रूप्ए के साथ सील्ड और तृतीय पुरस्कार बतौर 551 रूपए प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह 1600 मीटर दौड में प्रथम स्थान विजेता को साईकिल,1100 रूपए के साथ बाल्टी, सेला और सील्ड दी जाएगी। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1100 व तृतीय पुरस्कार में 551 रूपए प्रदान किए जाएंगे। लम्बी कूद में क्रमश 2100 रूपए,बाल्टी, सेला व 1100 और 551 रूपए प्रदान किए जाएंगे। गोला फैंक में प्रथम स्थान पर 1100 , द्वितीय स्थान पर 551 और तृतीय स्थान पर 251 रूपए निर्धारित किए गए हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के कार्यक्रमांं का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी को बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*