वालंटियर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये जनता और पुलिस में बनेगी सामंजस्य

 

फोटो. डिजिटल वारंटी के सदस्यों को जानकारी देते थानाध्यक्ष फरह राकेश कुमार

फरह।मंगलवार शाम को थाना फरह में क्षेत्र के वालंटियर्स की एक पहली बैठक हुई।जिसमे पुलिस द्वारा बनाए गए डिजिटल वॉलिंटियर्स व्हाट्सऐप ग्रुप के सभी सदस्यों को बैठक में बुलाया गया।बैठक में थानाध्यक्ष फरह राकेश कुमार ने मौजूद सभी वालंटियर्स के फॉर्म भरवाए और साथ में आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी भी संलग्न करवाई।

इसके अलावा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी वॉलिंटियर्स को डिजिटल वॉलिंटियर व्हाट्सऐप ग्रुप के उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार डिजिटल वालंटियर व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य बनाया जाएगा। एवं डिजिटल वालंटियर के रूप में कार्य कर रहा व्यक्ति सोशल मीडिया पर अलर्ट एवं सक्रिय रहेगा और असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को रोकने में पुलिस का सहयोग करेगा और सही जानकारी जन.जन तक पहुंचाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*