करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

फरह। थाना फरह के अन्तर्गत ग्राम झुड़ाबई में बिजली का करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई।जानकारीनुसार फरह के गांव निवासी देवीसिंह पुत्र पातीराम उम्र लगभग 60 वर्ष शनिवार की सुबह अपने घर पर थे पंखे में अचानक करंट आ गया उसको छूने से उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बताया ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा है जिसकी सूचना गांव वालों ने बिजली विभाग को भी दी थी पूर्व में भी बिजली के कारण एक अधेड़ की मौत हो चुकी थी।

मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने लोगों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*