पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। 6 अक्टूबर से आयोजित पं दीनदयाल स्मृति महोत्सव की तैयारियां परवान चढने लगी हैं। इस बार महिलामातृमंडल डोर टू डोर प्रचार करने में जुटा है। बीते दिन मंडल ने स्कूल कालेजों में महोत्सव के आयोजन का प्रचार किया और पेम्पलेट भी बांटे।

गौरतलब हो कि महोत्स में महिलामातृमंडल द्वारा भारतीय परम्परा और वाड्मय से जुडे विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं। अध्यापिका रीना सिंह के नेतृत्व में महिला का समूह प्रचार अभियान में जुटा है। बीते दिन सेठ प्रेमसुखदास भगत इंटरकालेज में प्रिंसीपल डा मंजू गौतम को भी पेम्फलेट बांटकर महोत्सव में आमंत्रित किया।






