जीजीआईसी में प्रतिभा सम्मान और इलेक्ट्रोरल क्लब के कार्यक्रम हुए आयोजित – कक्षा 10वी और 12 वीं की टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित

——————————————
भरत लाल गोयल

फरह। कस्बा स्थित जीजीआईसी में सोमवार को एक साथ दो कार्यक्रमों का आयोजन संयुक्तरूप से किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा में टॉपर छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और मोमन्टो भेंट कर सम्मानित भी किया गया।


प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मुकेश अग्रवाल को बनाया गया था तो इलेक्ट्रोल क्लब कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट को बनाया गया। इस मौके पर डायट प्राचार्य मुकेश अग्रवाल ने कहा कि कठोर परिश्रम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

सफलता किसी की मोहताज नहीं होती है। स्टूडेंटस अपना कॅरियर बनाने के लिए तन्मयता से परिश्रम को अंजाम दें। दूसरी ओर सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं में लोकमंत्र जिंदा रहना चाहिए। उन्हे लोकतांत्रित प्रणाली से अवगत रहना चाहिए। क्यों कि अंतत शिक्षण संस्थाओं से ज्ञानार्जन करने के बाद सभी को इस प्रणाली की में आना है। कई पढलिखकर अधिकारी , नेता आदि बनते हैं तो ऐसे में उनके लिए लोकतंत्र का पूर्व परिचय लाभदायक होता है। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा दीपप्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद अतिथियों को तुलसी पौध के गमले आदि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्रसंसद के गठन की घोषणा भी की गई। कैप्टन और उप कैप्टन विजित छात्राओं का रिजल्ट भी घोषित किया गया और विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट व डायट प्राचार्य के अलावा स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह, चुनाव सबंधी कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर अखिलेश यादव, गुरूप्यारी, स्वीप कार्यक्रम कार्डिनेटर डा पल्लवी आदि लोग मौजूद थे। गुरूप्यारी ने मतदाता जागरूकता को लेकर पप्पट शो का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में कालेज की समस्त अध्यापिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*