– फरह के हाथी केयर सेन्टर में आकर मनाया गणेश चतुर्थी विसर्जन पर्व
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————-
फरह। मैं आहत हूं। रूढिवादी परम्पराओं को देखकर। गणेश विसर्जन पर्व को मुम्बई में कई बार देखा। दुख हुआ। पर्व के नाम पर पर्यावण से खिलवाड किया जा रहा है। सच्चे गणेशों को बचा लेना ही इस पर्व को मनाने की सार्थकता है।

ये विचार अभिनेता व मॉडल अनुज सचदेवा ने वाइल्ड लाइफ एसओएस एलीफेटं कन्जरवेशन हाउस में हाथियों के बीच झूमते हुए व्यक्त किए। बीते दिन यह संदेश देने के लिए यहां आए। पीनट हाथी को देखकर वे विशेष खुश हुए। आठ वर्षीय पीनट को महाराष्ट्र के एक सर्कस से दो साल पूर्व मुक्त कराया गया था। वहां उसे मनोरंजन के लिए पीटा जाता था। भूखा रखा जाता था। चुरमुरा स्थित एलीफेंट कन्जरवेशन हाउस में मॉउल अनुज गणेश विसर्जन पर्व मनाने के लिए एक दिन ठहरे।

सुवह ही महावत हाथियों को घुमाने के लिए यमुना तक ले गए। इस बीच अनूठे अंदाज से इस पर्व को मनाने के लिए कर्मचारियों ने तैयारियां तेज कर दीं। कन्जरवेशनहोम में लगे विशाल पेडों की शाखाओं पर काजू, बादाम और अन्य खानेपीने की चीजें जो हाथियों को पसंद थीं,लपेट कर बांध दीं। जैसे ही हाथी भ्रमण के बाद लौटे तो वृक्षों की शाखाओं पर रंग बिरंगे कागज के टुकडों में खाने पीने की चीज देख ललचा गए। चीजों को खाने क ेलिए हाथी उछल उछल कर डांस करने लगे। हाथियों की इन गतिबिधियों का मॉडल अनुज ने जीभरकर लुत्फ लिया। एसओएस के सहसंस्थापक कार्तिक नारायण कहते हैं कि फिल्म अभिनेता ने हाथियों के बीच गणेश विसर्जन का पर्व मनाया। उनको यहां बडा सकून मिला। वे वन्य जीव जन्तुओं के प्रति काफी समय से लोगों में जागरूकता पैदा करने का भी कार्य कर रहे हैं। बता दें कि अनुज ने आमोल गुप्ता की फिल्म हवाहवाई में बतौर अभिनेता कार्य किया है। इसके अलावा टीवी सीरियर द यूनियन व स्वरागिनी में भी रोल अदा किया है।






