8 फुट लम्बे अजगर का वाइल्ड लाइफ द्वारा किया गया रेस्क्यू

फरह। हिन्दुस्तान कालेज में वर्कशॉप के समीप करीब 8 फीट लम्बा अजगर निकल आया। जिससे कालेज
के छात्रों में दहशत का माहौल फैल गया। सूचना पर वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम वहां पहुंची।
और अजगर को टीम ने वहां से पकड कर जंगलों में छोड दिया।


वाइल्ड लाइफ वहीं संस्था है जो चुरमुरा स्थिति फार्म पर हाथियों और अन्य जीवों के संरक्षण का कार्य करती
है। संस्था के निदेशक बैजूराज ने बताया कि आप पास के क्षेत्र किसी भी जीव के होने की सूचना मिलते ही टीम
के लोग वहा पहुंच कर उसका रेस्क्यू आपरेशन चलाते हैं और जीव और इंसान दोनों को सुरक्षित करते हैं।


ऐसी किसी परिस्थिति में लोग संस्था के हेल्पलाइन नम्बर 9917109666 पर कॉल कर संस्था को सूचित कर
सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*