त्रिदिवसीय स्मृति महोत्सव में बिखरेंगे रंग- बैठक में कार्यक्रमों का खींचा गया खाका

– कुछ कार्यक्रमों में किया गया फेरबदल
भरत लाल गोयल
——————————————
फरह। बीते दिन दीनदयालधाम स्थित स्मारकभवन पर हुई बैठक में 6 अक्टूबर से आयोजित होने जा रहे पं दीनदयाल त्रिदिवसीय महोत्सव में आयोजित कार्यक्र्रमों का खाका खीचा गया। 6 को सुवह 8.30 पर हवनयज्ञ के साथ मेला का हर वर्ष की तरह आगाज होगा। 9 बजे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, इसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य को बनाया गया है। बिशिष्ट अतिथि गाजियाबाद की महापौर श्रीमती आशाशर्मा होंगी। दोपहर एक बजे उप्र के संस्कृति विभाग द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई पर एक लघुनाटिका का प्रस्तुतीकरण होगा।

इसके मुख्य अतिथि दुग्ध विकास मंत्री चौ लक्ष्मीनारायण होंगे। शाम 4 बजे कृषि एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी का उदघाटन कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधानमंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। बिशिष्ट अतिथि उर्जा मंत्रीश्रीकांत शर्मा होंगे। शाम साढे छह बजे से शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रात्रि में ग्रामीणों द्वारा बेसब्री से इंतजार किए जाने वाले कार्यक्रम रसियादंगल का आयोजन होगा। इसमें बिधायक पूरनप्रकाश को मुख्यअतिथि बनाया गया है। 7 अक्टूबर को सुवह 9 बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा तो दोपहर एक बजे से पं दीनदयालजी का भावांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम को रजत गुर्ज का बिराट कुश्ती दंगल होगा। इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष चौ तेजवीर सिंह को बनाया गया है। बिशिष्ट अतिथि बिधायक ठा कारिंदा सिंह को बनाया गया है। 8 अक्टूबर को स्वास्थ्य प्रतियोगिता आदि आयोजित होंगी। यानी इस बार कई कार्यक्रमों पर कैंची भी चली है।
——————————————

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*