चित्रकला प्रतियोगिता में महुअन की बेटी ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

-जनपद स्तरीय खेलकूदों के साथ हुई थी प्रतियोगिता
पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। महुअन की दलित बेटी ने जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। बीते दिन स्कूल में छात्रा स्वागत किया गया।


जनपदस्तरीय चित्रकला, कबडडी और खोखो प्रतियोगिताओं का आयोजन रमनलाल शोरा वाला पब्लिक स्कूल में आयोजित की गईं थीं। इनमें फरह के ब्लॉक के विभिनन स्कूलों के छात्रछात्राओं ने भी शिरकत की थी। महुअन स्थित जूनियर हाईस्कूल की छात्रा नन्दिनी पुत्री हरीश्चन्द्र ने भी चित्रकला में प्रतिभाग किया था। चित्रकला में अपनी सुन्दर कृति से छात्रा ने प्रथमस्थान प्राप्त किया है। गांव और स्कूल का नाम रोशन करने पर बीते दिन स्कूल में छात्रा का सम्मान किया गया। स्कूल प्रधानाध्यापिका उर्मिला तोमर ने तस्वीर और प्रशस्तिपत्र भेंट किया। गांव में स्थित अन्य दो बेसिक स्कूलों के स्टाफ ने भी छात्रा का स्वागत किया और उससे प्रेरणा ली। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक प्रवेश तोमर ने किया। अध्यक्षता बदलेराम ने की। इस मौके पर सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*