जीजीआईसी फरह में छात्र ससंद के गठन के लिए हुई वोटिंग

– छात्राओं ने आकर्षकों नारों के बीच मांगे वोट
– चुनाव आयोग की तरह बैलेट छपवाकर डाले गए वोट
-छह सौ से ज्यादा छात्राओं ने किया मतदान
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। जीजीआईसी फरह में स्टूडेंटस पार्लियामेंट के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरूवार को संसद के गठन को निर्वाचन किया गया। इसमें 44 प्रत्याशियों के लिए छात्राओं ने बाकायदा बैलेट के माध्यम से गोपनीय मतदान किया। इससे पूर्व छात्राओं ने घोषणापत्रों का अधिवाचन भी हॉल में किया।


शिक्षण संस्थाओं के अन्दर भी लोकतंत्र जिंदा रहे और वे लोकतंत्र की प्रणाली को बखूवी समझ सकें, इसके लिए शासन ने छात्रसंसद के गठन का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत क्षेत्र में सर्वप्रथम जीजीआईसी फरह में छात्रासंसद के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरूवार को बाकायदा छपे बैलेट पर छात्राओं ने बॉक्स में वोट डाले।

चुनाव अधिकारी अध्यापिका प्रियंका रहीं। कालेज प्रिंसीपल नम्रता ने बताया कि 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके लिए कालेज की छह सौ से ज्यादा छात्राओं ने वोटिंग की है। पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से स्टूडेंटस संसद का गठन कराया जा रहा है। कक्षाबाइज एक कैप्टन और एक उप कैप्टन का चुनाव होगा । इसके अलावा एक हैड गर्ल का चुनाव होगा। 24 सितम्बर को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर अध्यापिका सुषमा अग्रवाल, कल्पना सिंह, मेघा, दीपमाला आदि मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*