टैट आवेदन में पैनकार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता से अभ्यर्थी पेशोपेश में

भरत लाल गोयल
—————————————–
उप्र टैट के आवेदनों की विंडों बीते दिन खुल तो गई है, लेकिन आवेदन की अनिवार्य शर्तों से अभ्यर्थियों का माथा ठनक रहा है। इस बार आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
इस बार आवेदन में परिचय के लिए पैनकार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अभी तक ज्यादातर आवेदनों में आधारकार्ड मांगे गए हैं। उप्र में आधारकार्ड की अनिवार्यता को छोड पैनकार्ड या लाइसेंस मांगा जा रहा है। स्टूडेंटस पर पैनकार्ड कहां से आया। यदि अब पैनकार्ड बनवाया जाता है तो एक माह से पहले वह बनकर तैयार न होगा। ऐसे में उनके आवेदन करने के मंसूबों पर ही पानी फिर जाएगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने इस शर्त में बदलाव नहीं किया तो कोर्ट की शरण लेनी पडेगी। इसके अलावा इस बार टैट में उम्र की सीमा को लागू कर दिया गया है, जबकि अन्य राज्यों में कहीं भी ऐसा प्राबधान नहीं है। यह अभ्यर्थियों पर कुठाराताघात है।
—————————————
2011 टैटधारकों ने वैलिडिटी बढाने की मांग उठाई
सन 2011 में टैट पास अभ्यर्थियों ने टैट सर्टिफिकेट की बैधता बढाने की मांग शासन से दोहराई है। अभ्यर्थियों का कहना है ि कइस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है। सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी अनदेखा कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*