भरत लाल गोयल
फरह। सपा पार्टी ने जनपद में मंगलवार को साईकिल रैली निकालकर जनता के बीच अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। रैली में सैकडों साईकिल कार्यकर्ता साईकिल पर सवार होकर जनता को संदेश दे रहे थे।

रैली फरह, टाउनशिप, मथुरा में निकाली गई। फरह में बरारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिलापंचायत सदस्य वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाली गई। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता साईकिलों पर सवार होकर जनता को सरकार की गलत नीतियों से आगाह करते हुए सपा के जनाधार के बारे में बताते हुए जा रहे हैं। उनके साथ कारों के काफिले भी मौजूद थे। एक किलोमीटर से ज्यादा लम्बी रैली में सपाई अपना पूरा दमखम लगाते नजर आ रहे थे।







