चुनावी मौसम में बडे नेता की कमी खलेगी क्षेत्रवासियों को

– दीनदयालधाम में इस साल किसी बडे नेता या मंत्री की सभा नहीं
– स्थानीय नेता और मंत्री शिरकत करेंगे स्मृति महोत्सव में
——————————————
भरत लाल गोयल
——————————————
प दीनदयाल स्मृति महोत्सव का आगाज 6 अक्टूबर को होगा। इस बार महोत्सव को त्रिदिवसीय रखा गया है। किन्तु अबकी बार महोत्सव में किसी बडे नेता या मंत्री की सभा नहीं होगी।


केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद इस बार स्मारक समिति के पदाधिकारियों के हौंसलों में गिरावट नजर आ रही है। पिछले साल जहां सात दिवसीय मेला रखा गया है । वहीं इस साल इसके समय को घटाकर तीन दिन का कर दिया गया है। इसके अलावा महोत्सव में उत्तराखंड की नवोदित राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को आमंत्रित किया गया है तो जनपद के दो मंत्रियों को भी महोत्सव में शिरकत करने का आमंत्रण दिया गया है। इनके अलावा झारखडं सरकार के कृषिमंत्री को जरूर बुलाया गया है। बाकी सभी चेहरे पुराने है जो दीनदयालधाम आते रहे हैं जबकि पिछली साल दीनदयालधरा पर मुख्यमंत्री का भी आगमन हआ था। अन्य बरिष्ठ नेता भी यहां पधारे थे। लेकिन इस बार उनकी कमी लोगों को खलेगी। लोगों का मानना है कि चुनावी मौसम में किसी बडे नेता का महोत्सव में न आना अच्छा संकेत नहीं है। जबकि मतदाताओं के बीच सरकारों की छवि को लेकर पहले से ही अन्तद्वर्द्वं च ल रहा है। माना जा रहा है कि स्मारक समिति के पदाधिकारियों की पकड भी सत्ता के गलियारों तक या तो कमजोर होती जा रही है या फिर वे अपने निजी उददेश्यों तक सिमट कर रह गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*