भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। फरह स्थित सचदेवा इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलॉजी में रिसेंट ट्रेड इन माइक्रोवेव सर्किट डिजाइन पर एक दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, इसमें तकनीकि पर विशद चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष भौतिकी एवं कम्प्यूटर साइंस दयालबाग के प्रो जीएस त्यागी ने कहा कि माइक्रोवेव टेक्नोलॉजी की नींव मैक्सवेल ओहेनटिक हर्टज विलियम थामसन ने अपने कठिन परिश्रम से रखी थी। माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन का एक भाग है। जिसका प्रयोग मोबाइल एवं सेटेलाइट में वांछनीय है।

एमआरडीसी गाजियाबाद के निदेशक विवेक शर्मा ने कहा कि माइक्रोवेव से निकलने वाली विकत किरणें पानी द्वारा अवशोषित होती हैं। इनकी हर्टज क्षमता ज्यादा होती हैं। डा एमडी उपाध्याय ने माइक्रोवेव के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में हो रहे नवीन शोधों से छात्रों को अवगत कराया। डा केएस दया ने इस तकनीकि का यूज देश की सुरक्षा में सहायक बताते हुए कहा कि इससे दुश्मन की हर गतिबिधि पर नजर रखी जा सकती है। डा भूपेन्द्र सिंह ने माइक्रोवेव और माइक्रोस्ट्रिप तकनीकि पर प्रकाश डाला। संस्थान चेयरमैन डा सुधीर सचदेवा ने कहा कि स्टूडेंटस को अध्ययन के साथ साथ नई टेक्नोलॉजी और प्रोजेक्टस पर भी काम करना चाहिए। ताकि हम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरव दिला सकें। अंत में संस्था चेयरमेन ने आगन्तुकों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में डा एके सिंह, डा दीपक कुमार सिंह, डा भोले सिंह, डा पंकजशर्मा, राजेश कुमार, कैलाश चन्द्रा, देवन्द्र सिंह, राजीवसिंह, श्रीमती शिल्पाशर्मा, स्टूडेंटस कृष्णकांत, रवीन्द्र,गुलाम, उर्वशी, सर्वश जयप्रकाश, प्रदीपअविनाश प्रकाश, मोहिनी, लालिमा, मोहित गहरवार विभागाध्यक्ष आदि का सराहनीय सहयोग रहा।






