खेल युवाओं को सिखा रहे नैतिक पाठ : राकेश

– फरह स्थित सेठप्रेम सुखदास इंटरकालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज
-16 बिधालयों के हजारों स्टूडेंटस ने किया प्रतिभाग
भरत लाल गोयल , चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। शुक्रवार को कस्बा स्थित सेठप्रेम सुखदास भगत इंटरकालेज के क्रीडा प्रांगण में क्षेत्रीय खूलकूद प्रतियोगिताओं का जलती मशाल के साथ आगाज हुआ। इसमें विभिन्न इवेंटस रखे गए। जिनमें युवाओं ने बढचढकर भाग लिया।
कार्यक्र्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि खेल सदैव नैतिकता का पाठ पढाते हैं। उनहोने कहा कि खेलों में सदैव सदभावना रहनी चाहिए। उन्होने युवाओं को आहवान किया ि कवे खेलों को अपने कॅरियर के रूप में लें। कालेज प्रिंसीपल डा मंजू गौतम ने कहा कि क्षेत्र के युवा खेलों से सबक लें और उनको अपने कॅरियर का लक्ष्य बनाएं।

उन्होने कहा कि सरकारी नौकरियों में खिलाडियों को तीन फीसदी तक का आरक्षण भी प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात अध्यापक सरनाम सिंह व दिनेश सिंह ने पटुका पहनाकर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रिंसीपल डा मंजू ने मशाल प्रज्ज्वलित की। कार्यक्रम से पूर्व सरस्वती वंदना और स्वागत गान भी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिताओं में 100,200,400,800,1500,व 3000 ,5000 मीटर की दौड प्रतियोगिता रखी गई। इसके अलावा गोला फैंक, लॉग जम्ब, हाईजम्प और जेवलिन थ्रो इवेंटस भी रखे गए।

इनमें हजारों युवाओं ने बढचढकर भाग लिया। प्रतियोगिता जूनियर अंडर-17 और सीनियर अंडर 19 दो वर्गों में रखी गई थी। जिसमें 15 बिधालयों के छात्रछात्राओं ने भी शिरकत की। संस्था प्रधान ने मुख्य अतिथि को इस मौके पर प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। क्रीडाध्यापक राकेश साहू ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की। निर्णायक टीचर्स सरनाम सिंह व दिनेश सिंह रहे। कार्यक्र्रममें ओमप्रकाश, जोगेन्द्र कुमार, योगेन्द्र कुमार मौर्य, राजेन्द्र कुमार वर्मा, डा उमाशंकर, डा शशिकला, श्रीमती राधिका मौर्य, श्रीमती सीमा वैश्य, शैलेन्द्र, समरबहादुर, गयाप्रसाद यादव आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*