न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। डीएलएड कालेजों की प्रशासन की ओर से की जा रही जांच में लीपापोती का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि टीम खानापूर्ति कर रही है। वरन कालेज संचालकों को अधिकारी अपने कार्यालयों में बुलाकर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।
उच्च शिक्षा के बिगडते स्वरूप को दुरस्त करने के लिए शासन का सर्वप्रथम ध्यान डीएलएड कालेजों पर गया। पहले डायटप्राचार्य के माध्यम से हर जिले में जांच कराई गई। कई जिलों में डायट प्राचार्यो में जाचं में लीपापोती की। इसके बाद शासन ने प्रशासन के माध्यम से का्रस जांच कराना चाहा। वर्तमान में जनपद वाइज डीएलएड कालेजों की जांच प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं।

मथुरा जनपद में इस हेतु 8 टीमें गठित की गई हैं। लोकदल के बरिष्ठ नेता व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चौ अनूप सिंह ने कहा है कि टीमें जांच के नाम पर औपचारिकता पूरी कर रही हैं। वरन कई जगह खुलकर सांठगांठ चल रही है। कालेज संचालकों को कार्यालयों में ही बुलाया जा रहा है। जब कि प्रदेश में उचच शिक्षा की तस्वीर भयावह हो रही है। यह किसी से छुपा नहीं है। कहीं अध्यापक नहीं है तो कहीं छात्र नहीं हैं। कहीं मानक के अनुसार भवन नहीं है। उन्होने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि आगरा में कालेज संचालकों के साथ जांच में जुटे अधिकारियों के सांठगांठ के आरापे लग रहे हैं।






